Type Here to Get Search Results !

16 साल में पहली बार मेसी-रोनाल्डो चैम्पियंस लीग से एक साथ क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सके



पेरिस। UEFA चैम्पियंस लीग के पिछले 16 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक साथ क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच सके। मेसी की टीम बार्सिलोना को पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने 5-2 से शिकस्त दी है। इससे पहले रोनाल्डो की टीम युवेंटस भी पोर्तो क्लब से हारकर बाहर हो चुकी है। फ्रेंच क्लब PSG के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने मैच में गोल करते ही लीग के सीजन में अपने 25 गोल पूरे कर लिए। इसी के साथ वे लीग के इतिहास में इतने गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने मेसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एम्बाप्पे की उम्र 22 साल और 80 दिन है। जबकि मेसी की उम्र 22 साल और 286 दिन रही थी। लीग के सीजन में PSG और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के बीच दूसरा मैच खेला गया। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। हालांकि, पिछले मैच में PSG 4-1 से जीता था। इस लिहाज से दोनों मैच मिलाकर कुल स्कोर 5-2 रहा। इस लिहाज से PSG को जीत मिली। अर्जेंटीना के मेसी को PSG के खिलाफ मैच में पेनल्टी से गोल का एक मौका मिला था। वे इसे चूक गए। 6 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मेसी पेनल्टी से गोल नहीं कर सके। इससे पहले मेसी फरवरी 2015 में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ पेनल्टी से गोल नहीं कर सके थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.