Type Here to Get Search Results !

राजस्थान को 222 रन का टारगेट; राहुल नर्वस-90 का शिकार

मुंबई।  IPL 2021 सीजन का चौथा मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। कप्तान लोकेश राहुल ने 50 बॉल पर 91 रन और ऑलराउंडर दीपक हूडा ने 28 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए डेब्यू करने वाले चेतन सकारिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, क्रिस मॉरिस को 2 विकेट मिला।  राहुल ने IPL में अपनी 22वीं फिफ्टी लगाई। सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया है। वॉटसन ने 145 मैच में 21 फिफ्टी के साथ 3874 रन बनाए। उन्होंने पिछले सीजन के बाद ही IPL से संन्यास ले लिया था। राहुल को चेतन सकारिया ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया। तेवतिया ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका।