Type Here to Get Search Results !

मास्क न लगने पर महाराज को रोका तो मिली गृहमंत्री व मुख्यमंत्री तक की दी धमकी

पथरिया। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिये शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है और स्वयं सेवी संस्था के साथ साथ जनता भी मदद कर रही है। मास्क न लगाने वालों और बेवजह घूमने वालों पर निरन्तर कार्यवाही कर चालान/रसीद भी काटी जा रही है साथ ही वाहनों और लाउड स्पीकर के माध्यम से यह प्रसारित भी किया जा रहा है कि सजग रहे सावधान रहें।जिसमें अब  सबका सहयोग और समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।

परंतु पथरिया तहसील के संजय चौराहे पर पुलिस और तहसीलदार द्वारा जब बिना मास्क लगाए एक वाहन चालक औऱ उसके बाजू में बैठे व्यक्ति पर कार्यवाही की तो पहले तो इनसे बहस करते हुए प्रशासन का समय बर्बाद किया और खुद की गलती न मानते हुए रसीद को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री तक भेजने की बात कर दी।

मामला बुधवार की शाम का है जब तहसीलदार आलोक जैन और थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे व उपनिरीक्षक आलोक तिरपुड़े सहित नगर परिषद की टीम संजय चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे तभी एक सफेद रंग की एक्सयूवी एमपी 15 सीबी 8625 जिसके आगे नाम पट्टी पर आत्मानन्द सरस्वती लिखा था,को इसलिये रोका गया क्योकि इस वाहन का चालक औऱ बाजू में बैठा शख्स मास्क नहीं लगाए हुए थे

तहसीलदार औऱ पुलिस ने पहले सम्मानपूर्वक उन्हें इशारा किया कि मास्क लगाए पर जब वे नहीं माने तो रसीद काटने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई पर वाहन में बैठे शख्स के तेवर ही बदले हुए थे इन्होंने तो रसीद को मुख्यमंत्री और गृहमंत्री तक पहुचाने की बात कर दी और लगातार बहस और कुतर्क कर समय बर्बाद करते रहे ये प्रशासन से बात के दौरान पीएम का संदेश तो जरूर दोहराते रहे अपनी सुरक्षा स्वयं रखें पर खुद ने मास्क नहीं लगाया और धमकी भरे अल्फाज जरूर व्यक्त करते रहे,और अधिकतर खुद की प्रशंसा करते थके तक नहीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये कहीं बाहर से आकर लखरोनी ग्राम में स्थापित हो गए हैं और पूर्व में भी कोरोना काल के समय भीड़ इकट्ठा करते रहे है और अपने सम्पर्को का हवाला देते रहते है।