Type Here to Get Search Results !

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में डीएम ने दुल्हा-दुल्हन को मैरिज हॉल से निकाला, हुए सस्पेंड

त्रिपुरा। पश्चिम त्रिपुरा जिले के डीएम शैलेश कुमार यादव बीती रात से सुर्खियों में हैं। दरअसल शादी समारोह में अपनी टीम के साथ घुसकर उन्होंने दूल्हे समेत पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ बदसलूकी की थी जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई। त्रिपुरा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पाँच विधायकों ने मंगलवार को पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी शैलेश कुमार यादव को तत्काल निलंबित करने की मांग की, जिन्होंने अगरतला में दो शादी समारोहों को जबरन बंद कर दिया, उनका व्यवहार “अपमानजनक” था। विधायकों ने डीएम शैलेश कुमार यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने शादी समारोह में ने दूल्हा और दुल्हन के साथ मारपीट भी की और आमंत्रितों के साथ “दुर्व्यवहार” किया। चौतरफा सवालों से घिरे डीएम शैलेश कुमार यादव ने आखिरकार माफी मांग ली है।

Tags