ज्ञात हो कि वाहिनी सिहं को निवाड़ी एसपी रहते वीडियो कांफ्रेंसिग से समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी के कारण आनन-फानन में हटाकर पीएचक्यू कर दिया गया था। वाहिनी सिंह को कमांडेंट 8वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा बनाया गया है। इसी तरह लोकायुक्त जांच का सामना कर चुकी अनीता मालवीय को पीटीआरआई पीएचक्यू से 18वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, शिवपुरी, एआईजी दीपक शुक्ला एससीआरबी, पीएचक्यू को 13वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर और डीआर तैनीवार एआईजी एजेके, पीएचक्यू को 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जावरा रतलाम पदस्थ किया गया है।
वाहिनी सिंह सहित चार आईपीएस बने कमांडेंट
अप्रैल 15, 2021
भोपाल। आईपीएस वाहिनी सिंह को पुलिस मुख्यालय से िछंदवाड़ा कमांडेंट बनाते हुए चार आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना राज्य सरकार ने जारी कर दी है। यह चारो आईपीएस पीएचक्यू में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे।
Tags
