Type Here to Get Search Results !

कोरोना टीकाकरण के लिए जा रही दो एएनएम की वाहन दुर्घटना में हुई मौत

ग्यारसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर में पदस्थ दो एएनएम वर्षा वीर सिंह दांगी एवं अनीता जाटव की कोरोना वैक्सीन टीकाकरण करने के लिए ग्राम पूरा गुसाईं जा रही रास्ते में बस दुर्घटना में मौत हो गई।  जानकारी के एएनएम ग्यारसपुर क्षेत्र के ग्राम पूरा गुसाईं में वैक्सीन टीकाकरण के लिए रवाना हुई थी रास्ते में ग्राम महुआ खेड़ा तथा नौलास के बीच सुबह 11 बजे के लगभग सामने से आ रही यादव ट्रैवल की अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार दोनों एएनएम को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। एक एएनएम वर्षा दांगी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी एएनएम अनीता जाटव की मृत्यु भोपाल जाते समय रास्ते में हो गई। एसडीएम बृजेंद्र रावत, तहसीलदार सुनील शर्मा, बीएमओ डॉक्टर अब्बास जैदी मौके पर पहुंचे। जो कि ग्राम में टीकाकरण के लिए दौरा कर रहे थे। इस घटना से ग्यारसपुर क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। वर्षा दांगी की दो बड़ी बेटियां हैं तथा एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है। वहीं अनीता जाटव के 1 पुत्र तथा एक बेटी है। अनीता जाटव के पति का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। अनीता का विदिशा से ग्यारसपुर का आना जाना होता था।

वर्षा दांगी के पति वीर सिंह दांगी जिनका एक मेडिकल स्टोर है पूरा परिवार तथा ग्राम शोकाकुल रहा पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था वर्षा दांगी के बच्चों को इस संबंध में जानकारी नहीं जीजा जा रही थी कि तुम्हारी मम्मी अब इस दुनिया में नहीं है। इस संबंध में बीएम डॉक्टर अब्बास जैदी ने कहा कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरा क्षेत्र कौन होना संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह बड़ी दुखद घटना है। क्योंकि 1 दिन पूर्व ही स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम कविता ताम्रकार की गंभीर बीमारी के कारण 1 दिन पूर्व ही मृत्यु हो गई थी।