बैतूल। एक तरफ कोरोना वेक्सीन के लिए आम जनता में जागरूकता लाई जारही है वंही स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही भी बरत रहे है ऐसा ही लापरवाही का एक मामला सामने आया है जंहा एक व्रद्ध महिला को कोवेक्सीन का डबल डोज़ लगा दिया जिससे परिजनों में ख़ौफ़ छा गया जिसके बाद वृद्धा को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे है ।
रघुनाथ डोंगरे से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपनी माँ सया बाई डोंगरे 70 को कोवेक्सीन लगवाने आईटीआई सेंटर पर ले गए थे जंहा उन्हें नर्स ने एक ही बार मे दो बार वेक्सीन लगा दी ।जब रघुनाथ ने नर्स से इस बाबत बात की तो उन्होंने सॉरी कहकर पल्ला झाड़ लिया यही नही ऑब्जर्वेशन के लिये भी नही रखा । रघुनाथ ने इस बात की शिकायत जिला टीकाकरण अधिकारी से शिकायत भी की है ।इधर हमने जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर अरविंद भट्ट से बात की तो उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नही है उन्हें खूब पानी पिलाये ओर भीड़ भाड़ से दूर रखें ।परिजनों ने एहतियातन उन्हें जिला अस्पताल में भी चैकअप करा लिया है ।फिलहाल वृद्धा स्वस्थ और ठीक है ।
