Type Here to Get Search Results !

पिछले लॉकडाउन की तुलना में इस बार ज्यादा डरे हुए हैं टीवी कलाकार

मुंबई। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक पूरी इंडस्ट्री की शूटिंग-मीटिंग बंद रही। अनलॉक होने पर प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए कुछ फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हुई ही थी कि दोबारा लॉकडाउन लगने के आसार नजर आने लगे हैं। शनिवार, रविवार को पूरी तरह शूटिंग बंद रखने का फरमान जारी हुआ है। आगे भी खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अगर दोबारा लॉकडाउन हुआ तो आर्टिस्ट खासकर साइड रोल निभाने वाले या दिहाड़ी मजदूर कैसे सर्वाइव कर पाएंगे? इसे लेकर दैनिक भास्कर ने कुछ आर्टिस्ट से बातचीत की तो पाया कि उनमें भुखमरी के हालात के साथ दिल-ओ-दिमाग में खासा डर बैठा है।

सब कुछ बेचकर सरवाइव करने की कोशिश कर रहे हैं। कोई अपनी गाड़ी, कोई प्रॉपर्टी तो कोई टीवी बेच रहा है। मेरे दोस्त के रोजाना फोन आते हैं कि भाईसाहब मेरा सामान बिकवा दीजिए। सरकार ने लॉकडाउन बोलकर बात खत्म कर दी। उसके बाद जनता पर क्या गुजरती है, वह खुद जाने। जनता को एक हो जाना चाहिए। क्योंकि सबकी प्रॉब्लम एक है। सरकार से इसके समाधान के लिए सवाल करना चाहिए। लॉकडाउन लगने का मतलब सबको एक न एक वक्त में भीख मांगने की बारी आएगी। घर चलाने के लिए गाड़ी, जेवर, बर्तन, महंगा फोन आदि बेचना पड़ेगा। अभी तक मैंने अपनी पुरानी गाड़ी निकाल दी है। एकाध छोटी प्रॉपर्टी बची है, उसे बेचने की कोशिश कर रहा हूं। क्योंकि साल भर से हमारे प्रोग्राम चले नहीं हैं। शूटिंग ठीक से हुई नहीं और खर्चे अपनी जगह पर हैं। सब करना पड़ता है।