Type Here to Get Search Results !

कोविड से जंग जीत 8 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे अक्षय कुमार

मुंबई। कोविड-19 से जंग जीतने के बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार घर लौट आए हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर की। एक्ट्रेस ने कपल का एक कैरिकेचर साझा किया है, जिसे देखकर लग रहा है कि इसमें उन्होंने अक्षय और उन्हें दिखाया है। कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा है, "सही सलामत। उन्हें अपने आसपास देखकर खुश हूं। सबकुछ ठीक है।" अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट 4 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। 53 साल के सुपरस्टार ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए लिखा था, "मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारैंटाइन में हूं। और जरूरी मेडिकल मदद ले रहा हूं। अपील है कि मेरे सम्पर्क में आने वाले सभी लोग जल्द से जल्द से अपना टेस्ट करवाएं और ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस आऊंगा।"