Type Here to Get Search Results !

कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु प्रशासन ने शव को घर से अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार

बेगमगंज। नगर में कोरोना की स्थिति विस्फोटक होती जा रही है जिसके चलते प्रशासन ने जहां  गुरुवार की शाम को दीनदयाल कॉलोनी के सील किया था वही  उसी कॉलोनी में एक महिला की  कोरोना से मौत हो जाने पर  उसके शव को प्रशासन की निगरानी में घर से निकलवा कर अंतिम संस्कार हेतु  मुक्तिधाम भेजा जाकर एक अलग स्थान चिन्हित कर अंतिम संस्कार कराया गया । इसी के साथ ही दीनदयाल कॉलोनी से लगे हुए गंभीरीया मार्ग पर रहने वाले एक शिक्षक की भी कोरोना पॉजिटिव होने से सागर के अपताल में मृत्यु हो हो गई वहीं इसी कॉलोनी से लगे हुए एमपीआर रोड पर निवास करने वाले भी एक युवक की कोरोना पॉजिटिव होने से सागर में मौत हुई है। कुछ मौतें और होने के समाचार मिले हैं जिनकी पुष्टि  प्रशासन कर रहा है।

वार्ड क्रमांक 13 दीनदयाल कॉलोनी निवासी प्रतिभा खरे उर्फ  दीपा खरे पत्नी रासबिहारी खरे 1 सप्ताह से घर पर रहकर ही उपचार करा रही थी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन गुरुवार को उपचार हेतु सागर लेकर गए किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल ने अस्पताल में उपचार करने से मना कर दिया।  तब परिजन उन्हें लेकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया उसके उपरांत उनकी कोरोनावायरस की जांच की गई जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई  परिजन उन्हें लेकर अपना घर  वापस बेगमगंज आ गए  प्रशासन को जानकारी लगते ही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के निर्देश पर एसडीएम अभिषेक चौरसिया ने नायब तहसीलदार अताउल्ला खान को राजस्व स्वास्थ्य विभाग  नगर पालिका के अमले के साथ एंबुलेंस लेकर भेजा जहां उनके परिजनों को 4 पीपी किट उपलब्ध कराई गई जिन्होंने शव को प्लास्टिक की पन्नी में लपेटकर एंबुलेंस में रखकर मुक्तिधाम ले गए जहां पर एक स्थान दूर चिन्हित कर वहां पर उनका अंतिम संस्कार कराया गया । गंभीरीया निवासी एक शिक्षक और एमपीआर रोड निवासी एक युवक का अंतिम संस्कार पॉजिटिव होने पर सागर के अंदर ही प्रशासन की निगरानी में किया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक वैक्सीन लगवा चुके थे उसके बाद उनकी हालत बिगड़ी थी लेकिन अभी इस बात की पुष्टि प्रशासनिक तौर पर नहीं हुई है क्योंकि उनकी मौत सागर के अस्पताल में हुई है।

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रशासनिक अमला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दीनदयाल कॉलोनी की एक-एक घर की जांच कर रहा है और सैनिटाइज् करवाया जा रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राम नगर श्याम नगर में भी बैरिकेट्स  लगा दिए गए हैं ताकि आवागमन बंद हो सके इसके साथ ही बस स्टैंड पर भी बैरिकेट्स  लगाए गए हैं ताकि आवागमन करने वालों को रोककर उनसे पूछताछ की जा सके पुराना बस स्टैंड से गांधी बाजार जाने वाला रोड और सागरमल जी की पुलिया से गणेश मंदिर पक्का फाटक जाने वाले रोड को भी बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है।