नई दिल्ली। सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 68 साल के थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को रंजीत सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। सिन्हा ने तड़के करीब साढ़े 4 बजे आखिरी सांस ली। उन्होंने कई प्रशासनिक पदों पर रहकर देश की सेवा की। बिहार कैडर के 1974 बैच के आॅफिसर रंजीत सिन्हा ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस और रेलवे प्रोटेक्टशन फोर्स में अहम पदों पर कार्य किया। साल 2012 में सीबीआई डायरेक्टर बनने से पहले उन्होंने पटना और दिल्ली में सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।
