ब्यावरा। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ता तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दिलीप वंशकार के असमय निधन से भाजपा खेमे सहित मिलने-जुलने वालों में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
गौरतलब है कि सारंगपुर निवासी भाजपा नेता वंशकार कोरोना संक्रमित हो गये थे. जिनका भोपाल में उपचार चल रहा था. जिन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर लगते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक छा गया. सांसद रोडमल नागर, जिला भाजपाध्यक्ष दिलवर यादव, नरसिंहगढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह, सारंगपुर विधायक कुंवर कोठार, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार, रघुनंदन शर्मा, मोहन शर्मा, अमर सिंह यादव, हजारीलाल दांगी, पं हरिचरण तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष केदार काका, दीपक शर्मा, दीपेन्द्र चौहान सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने श्री वंशकार को पार्टी का एक ऊर्जावान, निष्ठावन कार्यकर्ता बताया. उन्होंने कहा कि वह संगठन के प्रति गतिविधियों में बढ़चड़कर भाग लेते हुए संगठन की मजबूती के लिए हर समय तत्पर रहते थे. उनके अकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते ईश्वर से परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कुश्ती के क्षेत्र में भी नाम रोशन किया
जानकारी के अनुसार दिलीप वंशकार एक नामी पहलवान भी थे. भाजपा नेता दिलीप वंशकार एक नामी पहलवान भी थे. वह नरसिंहगढ़ के प्रसिद्ध बारेलाल बैंड के मालिक बारेलाल वंशकार के सुपौत्र थे।
वह कुश्ती और दंगल के शौकीन थे. उन्होंने कॉलेज समय में बरकतउल्ला विश्व विद्यालय में म.प्र.कुश्ती चैम्पीयन का खिताब जीता तथा कई दंगलों में राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक की भूमिका निभाई।