कोविड प्रभारी मंत्री सिसौदिया ने ली कोविड समीक्षा बैठक
गुना। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोविड महामारी के दौरान जिले में कि၁ये जा रहे उपचार एवं बचाव कार्य की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री निलेश परीख, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री अंकि၁ता जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री सिसौदिया ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि၁ जिले में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कि၁ये जाए। उन्होंने कहा कि၁ कोरोना गाइड लाइन और कोरोना लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की तरफ आने वाली भीड़ से कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए विशेष प्रयास कि၁ए जाएं। उन्होंने सरकार और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पलंगों की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्धता, रेमडेसीवर इंजेक्शन की उपलब्धता, कंट्रोल रूम तथा कोरोना कर्फ्यू आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि၁ जिले में रेमडेसीवर इंजेक्शन उपलब्ध है। इन्हें सरकारी अस्पताल के साथ प्राइवेट अस्पतालों को भी दिया जाएगा। ऑक्सीजन की कमी नही है। निरंतर आपूर्ति पर निगरानी रखे हुए हैं। निजी एवं सरकारी अस्पतालों को मिलाकर मौजूदा हालात के अनुसार लोगों का इजाल कि၁या जा रहा है। पॉजिटिव पाये गए बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए एकलव्य आवासीय विद्यालय में 100 बिस्तर का क्वारेंटीन सेंटर बनाया गया है। शहर में सैनिटाईजेशन कंटेनमेंट एरिया में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि၁ गांव के लोग शहर में न आएं, इसके लिए गेहूं खरीदी के 74 केंद्र खुले हैं। इसके अलावा मंडी में भीड़ न हो इसके लिए एक ट्रैक्टर पर दो व्यक्तियों के आने की अनुमति दिये जाने पर विचार कि၁या जा रहा है।
मंत्री श्री सिसौदिया ने कंट्रोल रूम पर लगाया फोन, तत्काल रिसीव हुआ
कोविड प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने जिले में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम की विश्वसनीयता परखने के लिए रात्रि 12 बजे के बाद फोन लगाया। केवल दो बार ट्रिन-ट्रिन होने के बाद तत्काल फोन रिसीव हुआ। मंत्री श्री सिसौदिया द्वारा इमरजेंसी बताते हुए खाली बेड की जानकारी ली। कॉल सेंटर ने मरीज को कहां पहुंचाना है, कहां पलंग खाली है सभी जानकारी तत्काल दी। इस बात का उल्लेख मंत्री श्री सिसौदिया ने मीटिंग के दौरान करते हुए कलेक्टर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त कि၁या।
निर्णय के प्रमुख बिंदु
- विगत दिवस गुना में 109 पॉजिटिव केस पाए गए, जो कि၁ गंभीर स्थिति का परिचायक है।
- गांव के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कुछ दिनों के लिए शहरों की ओर न आने के लिए रोका जाएगा।
- शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी नि:शुल्क मास्क वितरण के आदेश मंत्री श्री सिसौदिया द्वारा दिये गए।
- स्टेशन पर 24 घंटे निगरानी के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
- 1075 पर कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है।
- ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली शादी-समारोह, उत्सवों पर रोक लगायी जाएगी।
- लोगों की जागरूकता के लिए इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया के सहयोग की अपेक्षा की गयी।
- शहरी क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में ऑक्सीमीटर खरीदने की अनुमति दी गयी।
- ज्ञापन देने के लिए भीड़ लेकर साथ आने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।

