- भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा - भोपाल मास्टर प्लान को लेकर व्यापारी 15 अक्टूबर तक अपने सुझाव चैंबर को दें
भोपाल । भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बुधवार को गुजराती समाज भवन, टी.टी. नगर, भोपाल में किया गया। सभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न वैधानिक प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
वार्षिक साधारण सभा में पिछली एजीएम की कार्यवाही का अनुमोदन, अंकेक्षक की पुनर्नियुक्ति तथा ऑडिट रिपोर्ट एवं बैलेंस शीट का अनुमोदन किया गया।
इस अवसर पर भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल के नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किए जाने का उल्लेख करते हुए शहर के व्यापारियों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, आवश्यकताओं और मास्टर प्लान को लेकर अपने सुझाव एवं राय चैंबर को लिखित रूप में देने की अपील की।
श्री गोयल ने कहा कि व्यापारियों से प्राप्त सुझावों को संकलित कर भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग सहित संबंधित उचित फोरम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि मास्टर प्लान में व्यापारिक क्षेत्रों की आवश्यकताओं और व्यावहारिक समस्याओं को उचित रूप से शामिल किया जा सके। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे 15 अक्टूबर 2026 तक अपने सुझाव एवं आपत्तियां चैंबर को उपलब्ध कराएं, जिससे अधिक से अधिक सुझावों को संबंधित विभागों एवं शासन के समक्ष प्रभावी रूप से रखा जा सके।
कार्यकारिणी चुनाव के नियम में महत्वपूर्ण संशोधन
वार्षिक साधारण सभा में भोपाल चैंबर की प्रबंध समिति द्वारा पूर्व में पारित उस प्रस्ताव को भी प्रस्तुत किया गया, जिसके अनुसार चैंबर की कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए सदस्य का कम से कम 5 वर्षों से चैंबर का सदस्य होना अनिवार्य था।
अध्यक्ष गोविंद गोयल ने बताया कि आमसभा में इस विषय पर विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए आवश्यक न्यूनतम सदस्यता अवधि को 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस निर्णय के बाद अब चैंबर के कम से कम 2 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्य कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे, जो चैंबर की कार्यप्रणाली में अधिक सदस्यों की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा।
वार्षिक साधारण सभा का संचालन श्अजय देवनानी ने किया। आज की बैठक में गोविंद गोयल की अतिरिक्त अजय देवनानी कृष्ण कुमार बांगड़ संजीव जैन गेहूं आदित्य सिंह गई अनुराग जैन पवैया उपस्थित रहे।