Type Here to Get Search Results !

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 2 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

  • पुलिस महानिदेशक ने स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर किया सम्‍मानित

भोपाल।
पुलिस मुख्‍यालय की दो शाखाओं से माह सितंबर में सेवानिवृत्‍त 2 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने दोनों सेवानिवृत कर्मचारियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।


नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक श्री सोलोमन यश कुमार मिंज सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।


पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त सूबेदार (एम) कल्‍याण शाखा श्रीमती पल्‍लवी काटे तथा कार्यवाहक प्रधान आरक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्रीमती रंजना श्रीवास्‍तव को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल की जानकारी दी। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।