- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया इंजीनियर सुधीर नायक की पुस्तक का विमोचन
भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक की पुस्तक आनंद के सरल प्रयोग का विमोचन उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा उनके वल्लभ भवन स्थित कक्ष में किया गया।
विमोचन उपरांत उपमुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक का अवलोकन किया गया और उसे दैनंदिन जीवन में उपयोगी बताया गया। उल्लेखनीय है कि मोटीवेशनल स्पीकर इंजी सुधीर नायक द्वारा रचित इस पुस्तक में 18 छोटे छोटे सरल प्रयोग दिये गये हैं जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति तनावमुक्त आनंदित जीवन की ओर अग्रसर हो सकता है। ये प्रयोग अनुभूत है और लोगों द्वारा आजमाकर लाभ उठाया गया है।
विमोचन के मौके पर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आशीष सोनी, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, मतीन खान, मनोज चौहान, सतीश शर्मा, दिलीप सोनी, श्रीमती दीप्ति बच्चानी, श्याम बिहारी दुबे, प्रतीक गुप्ता, सुश्री नीलेश पटवा, बादामी लाल, अनिल मंडलोई, विकास नोरंग, मंगल सोनवाने इत्यादि उपस्थित थे।