Type Here to Get Search Results !

10 लीटर के 2000 कंसंट्रेटर्स दान करेगा बोर्ड

मुंबई। कोरोना से जंग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी सामने आया है। BCCI ने सोमवार को 10 लीटर की क्षमता वाले 2000 कंसंट्रेटर्स डोनेट करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इन कंसंट्रेटर्स की मदद से कई मेडिकल संस्थाओं की मदद की जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर ने भारत में काफी तबाही मचाई। इसकी वजह से देश में कई हजार लोगों ने जान गंवा दी।

BCCI ने कहा कि वे कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश के मेडिकल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेंगे। BCCI ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि देश को कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है। इससे मेडिकल इक्विपमेंट और जीवन बचाने वाली ऑक्सीजन की मांग में काफी वृद्धि हुई है। अगले कुछ महीनों तक बोर्ड भारत के कई शहरों में मेडिकल इक्विपमेंट पहुंचाएगा। इसके लिए हम 10 लीटर के 2 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करेंगे।