नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार के दोष सिद्ध होने पर उनको मिले खेल के सबसे बड़े अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड या अन्य स्पोर्ट्स अवॉर्ड छीने जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन खेल मंत्रालय की नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस ने सुशील कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद फाइनल रिपोर्ट जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय पुलिस के फाइनल रिपोर्ट जारी होने के बाद ही अवॉर्ड छीने जाने के प्रावधानों को शामिल करेगी। ताकि सुशील कुमार को खेल मंत्रालय की ओर से दिए गए राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड छीने जा सकते हैं। सुशील कुमार को रेलवे 48 घंटे के अंदर सस्पेंड कर सकता है। सुशील कुमार नॉर्दर्न रेलवे में सीनियर कर्मिशयल मैनेजर पद पर हैं। हालांकि फिलहाल वे दिल्ली सरकार में दिल्ली सरकार में डेप्युटेशन पर OSD के पद पर तैनात थे। रेलवे अब उन्हें 48 घंटे के अंदर सस्पेंड करने की तैयारी में है।
