मुंबई। सिंगर सोना मोहापात्रा ने अपनी मौजूदा फाइनेंशियल कंडीशन का खुलासा किया है। सोना ने बताया कि उनकी सारी सेविंग डॉक्यूमेंट्री 'शट अप सोना' बनाने में खर्च हो गई। उसके बाद महामारी ने सभी की आय के साधनों पर अंकुश लगा दिया। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कही है। साथ ही अपनी एक मुस्कुराती हुई फोटो भी शेयर की है। सोना ने लिखा है- दर्द आता ही है, यह पीड़ा भी वैकल्पिक है। जब भी मैं कर सकती हूं, खुश करती हूं। मेरी फिल्म शट अप सोना अभी दुनिया भर के स्थानों की यात्रा कर रही है और फिल्म फेस्टिवल्स में जीत रही है। मेरी सारी बचत इस फिल्म में चली गई। इसके बाद महामारी आ गई। और हमें बिना आय के साधन के हमारे ट्रैक को रोक दिया।
सोना मोहापात्रा ने डॉक्यूमेंट्री बनाने में खर्च कर दी सेविंग्स
मई 24, 2021
