Type Here to Get Search Results !

जब पहली फिल्म में 40 टेक के बावजूद परफेक्ट शॉट नहीं दे पाई थीं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता स्टारर फिल्म 'अंदाज' की रिलीज को 18 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 23 मई 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म कई मायनों में खास मानी गई क्योंकि इसी फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ही एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में मुकाम बनाने में कामयाब रहीं हालांकि लारा के मुकाबले प्रियंका काफी बड़ी स्टार साबित हुई हैं। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने फिल्म 'अंदाज' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक गाने की शूटिंग के दौरान जब 40 रीटेक के बाद भी जा वह सही से शॉट नहीं दे सकी थीं, तब कोरियोग्राफर ने उन्हें फटकार लगा दी थी।

प्रियंका ने इंटरव्यू में बताया था, "वह मेरे पहले सॉन्ग्स में से एक था। उस वक्त मुझे बहुत कुछ अचीव करना था। मुझे याद है कि जब 40 टेक के बाद भी शॉट सही नहीं आ पाया तो कोरियोग्राफर राजू खान (सरोज खान के बेटे) ने अपना माइक फेंक दिया और बोले- तुम मिस वर्ल्ड हो, सिर्फ इसलिए तुम्हें लगता है कि तुम एक्ट्रेस बन सकती हो? जाओ यह सीखकर आओ कि डांस कैसे करते हैं, उसके बाद परफॉर्म करना।"