Type Here to Get Search Results !

1655 नागरिकों ने लगवाया कोविड का टीका

18 प्लस आयु वर्ग के 1250 नागरिकों का हुआ टीकाकरण

होशंगाबाद। जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान तेजी से जारी हैं। शुक्रवार को 1655 नागरिकों को कोविड का टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश कौशल ने बताया कि 21 मई को जिले की 21 संस्थाओं में कोविड टीकाकरण का कार्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।

कोविड19 टीकाकरण का तीसरा चरण के तहत 18 से 44 वर्ष उम्र के हितग्राही जिसमें होशंगाबाद में 250 एवं इटारसी में 200 , सिवनी मालवा 150,  सोहागपुर में 150, पिपरिया में 200 ,बाबई में 100, डोलरिया में 100 ,बनखेडी 100, सिवनी मालवा में 150, सोहागपुर में 150 नागरिकों  इस तरह 1250 नागरिकों का कोविड टीकाकरण किया गया।45 वर्ष व अधिक आयु के 405  नागरिकों को कोविड का टीका लगाया गया जिनमें होशंगाबाद में 80, बाबई में 29, डोलरिया में 10, मालाखेडी 9, ग्वालटोली में 20, इटारसी में 90 सुखतवा में 20,  इटारसी में 8, सिवनीमालवा में 20 पिपरिया में 49, बनखेड़ी में 30, डूमर 20, सोहागपुर में 20 हितग्राहियों को कोविड का टीका लगायाा गया।