Type Here to Get Search Results !

डीजल लोको शेड, इटारसी में योगाभ्यास का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित

इटारसी।  मण्डल रेल प्रबंधक श्री उदय बोरवणकर के निर्देशानुसार  डीजल लोको शेड इटारसी में वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) श्री अजय कुमार ताम्रकार के मार्गदर्शन में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं दक्षता संवर्धन हेतु शेड पर्यवेक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को वर्चुअल माध्यम से योगाभ्यास कराया गया। एक घंटे के कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री राजमणि प्रसाद ने शेड के विभिन्न अनुभागों में कार्यरत 40 पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को प्राणायाम (कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम) के बारे में बताया और योगाभ्यास कराया। मंडल याँत्रिक इंजीनियर (डीज़ल) श्री पुरुषोत्तम मीणा ने कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। श्री ताम्रकार ने योग से सम्बंधित बारीक बिंदुओं, सावधानियों एवं लाभ की संक्षिप्त जानकारी दी तथा शेड पर्यवेक्षकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। शेड के वरिष्ठ खंड अभियंता श्री अमर सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन योगाभ्यास करते हैं एवं इससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिला है। लोको फोरमैन श्री तुलसीराम वर्मा ने कर्मचारियों को योगाभ्यास से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया एवं इस पहल के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया।