भोपाल। आज सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था द्वारा कोविड प्रकोप से पीड़ित और रोजगार के अभाव में श्याम नगर बस्ती के वंचित लगभग गरीब परिवारों को एक माह के लिए व्यवस्था हेतु कच्ची खाद्य सामग्री का वितरण सहारा साक्षरता एजुकेशन एवं सोशल वेलफेयर संस्था के सहयोग से किया गया।
सामग्री वितरण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सदस्य श्री अजय जैन,अध्यक्ष के एस तोमर,सचिव राजीव खरे,उपाध्यक्ष डी एस भदौरिया,रक्षा दुबे (चौबे), डॉ एस के श्रीवास्तव,जे एस गुर्जर,राकेश नायक,आशीष भटनागर,अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे। करीब 75 हितग्राही परिवारों को एक माह की आवश्यकता पूर्ति हेतु राशन उपलब्ध कराया गया। संस्था द्वारा आगामी समय में भी यह कार्यक्रम निरंतर किया जाएगा।




