बनखेड़ी। जनपद के अंर्तगत आने बाले ग्राम तिंदवाडा में सनसनी खेज बारदात सामने आई, ग्राम तिंदवाड़ा में दादी की गोदी में खेल रहे दो वर्ष के बालक के सिर में गोली लगने का मामला सामने प्रकाश में आया, परिजन ओर ग्रामीण इस घटना से अचंभित है गोली कहा से चली, कैसे चली, किसने मारी और क्यों मारी फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। घटना 20 मई की बताई जा रही है। बालक के परिजन हरगोविंद सिंह गुर्जर ने बताया कि 20 मई को उनका बालक वंश घर पर दादी की गोद में बैठकर खेल रहा था, तभी उसके सिर से खून बहने लगा। बालक को तुरंत नरसिंहपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसे गोली लगी है। एक्सरे करने के बाद गोली लगने की पुष्टि हो गई थी। बालक को ऑपरेशन के लिए नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर कर दिया गया जहां 21 मई को जबलपुर के आदित्य अस्पताल में बालक का सफल ऑपरेशन किया गया।
बालक वंश जिसके सिर में गोली लगी।
बालक के पिता हरगोविंद का कहना है कि घर की दहलान के सामने दिन में भी गोली लगने से छेद हो गया है। जबलपुर के अस्पताल में हुआ ऑपरेशनः नरसिंहपुर पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर केस डायरी बनखेड़ी थाने भेजी बनखेड़ी पुलिस का अमला बुधवार को मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस को गोली चलने से संबंधित कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस जांच में जुटी है
इनका कहना है
परिजनों से पूछताछ में एक व्यक्ति पर सक जाहिर किया है उसे थाने बुला कर मामले में पूछताछ की जा रही है, पुलिस एफएसएल टीम की भी मदद ले रही है। लेकिन अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बालक का स्वस्थ्य ठीक है डॉक्टरों की टीम नजर रख रही है। जांच के बाद पूरे मामले का
उमेश तिवारी थाना प्रभारी बनखेड़ी


