छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर कुरार्हा टोल बैरियल के पास आज देर रात्रि एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जिसमें दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गए जिसमें एक ट्रक में सवार ड्राईवर और क्लीनर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर की तरफ से जा रहे एक ट्रक और तमिलनाडु का एक ट्रक जो मिर्च भरकर कानपुर जा रहा था उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें प्रशांत कुमार और शैलेंद्र जो ड्राइवर क्लीनर थे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के ड्राइवर तारिक और क्लीनर रियाज गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया सूचना पर मौके पर पहुंची गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है जबकि घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है मामले में जानकारी देते गढ़ीमलहरा थाना सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया की दो ट्रक के आमने-सामने भिड़ने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया एवं मृतकों के शव को गाड़ी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर भिजवाया गया है पूरे मामले में थाना पुलिस विवेचना में जुटी हुई है !

