Type Here to Get Search Results !

दुर्गा कॉलोनी में पकड़ा सैक्स रैकेट, आधी रात को पुलिस ने मारा छापा, संचालक महिला सहित तीन युवतियां, 3 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े, आरक्षक को भेजा गया था ग्राहक बनाकर

छतरपुर। थाना सिविल लाइन के अंतर्गत मॉडल स्कूल के पीछे दुर्गा कॉलोनी में एक मकान में चल रहे सैक्स रैकेट के अड्डे पर शुक्रवार की आधी रात को डीएसपी अजाक शशांक जैन के नेतृत्व में पुलिसबल ने छापा मारा और वहां सैक्स रैकेट पकड़ा। साथ ही सैक्स रैकेट संचालित करने वाली छतरपुर की एक बंगालन महिला और बाहर से आई हुई दो युवतियों सहित 3 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। सभी के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

अजाक डीएसपी शशांक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दुर्गा कॉलोनी में काफी समय से सैक्स रैकेट चल रहा है जहां बाहर से लड़कियां बुलाई जा रही हैं। इस सूचना पर शुक्रवार की देर रात सीएसपी लोकेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दुर्गा कॉलोनी पहुंची। इस टीम में स्वयं डीएसपी शशांक जैन, डीएसपी अनुरक्ित सबनानी, सिविल लाइन थाना टीआई राजेश बंजारे, वीरेन्द्र कुमार, एएसआई कमला सिंह, एसआई गुरुदत्त शेषा, आरक्षक धर्मेन्द्र सरबइया शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरक्षक धर्मेन्द्र सरबइया को 500-500 के दो नोट देकर ग्राहक बनाकर उस घर में भेजा जहां सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। आरक्षक ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही देखा कि सैक्स रैकेट चल रहा है तो पुलिस टीम को हरी झण्डी दे दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर छापामार कार्यवाही की तो दो कमरों मेंे सैक्स रैकेट संचालित पाया गया। वहां पर छतरपुर निवासी 37 वर्षीय बंगालन महिला और दो 19-19 साल की युवतियां जिनमें एक मुंबई की और एक यूपी की तथा तीन पुरुष जिनमें एक उप्र का और दो छतरपुर के आपत्तिजनक हालत में पाए गए। मौके से यूपी नंबर की एक कार, बाइक तथा आपत्तिजनक सामग्री भी जप्त की गई। पुलिस पूछताछ में पकड़ी गई बंगालन महिला ने स्वीकार किया कि वह बाहर से युवतियों को बुलाती थी और अपना कमीशन लेकर उनका पैसा दे देती थी। आपको बता दें कि यह बंगालन महिला पहले भी सैक्स रैकेट संचालित करती हुई पकड़ी जा चुकी है।

खाते में मंगाया जाता था पैसा

डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि खाते में पैसा मंगाया जा रहा था। बैंक से खाते खंगाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि जो महिला छतरपुर की है उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सैक्स रैकेट संचालक ने स्वीकार किया कि व्हाटसअप में ग्राहकों को फोटो भेजकर सौदा करती थी।