Type Here to Get Search Results !

पहलवान सागर मर्डर केस में सुशील को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार को 6 दिन के लिए दिल्ली पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने दिल्ली कोर्ट से 12 दिन की कस्टडी मांगी थी। सुशील कुमार और साथी अजय को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के ही मुंडका इलाके से रविवार सुबह ही गिरफ्तार किया था।

सुशील और अजय दोनों 4 मई को देर रात हुई घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पूरे 18 दिन तक फरार रहने के बाद दोनों पुलिस की गिरफ्त में आए। इस बीच, खुलासा हुआ है कि सुशील ने मृतक सागर से मारपीट का वीडियो भी बनवाया था, ताकि सर्किट में उसका प्रभाव बरकरार रहे। मृतक सागर राणा के पिता अशोक ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हमारे पास सुशील के खिलाफ मजबूत सबूत हैं। उसे सख्त सजा दी जानी चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को कानून पर पूरा भरोसा है।

Tags