नई दिल्ली। बायर्न म्यूनिख ने शनिवार को ऑग्सबर्ग को 5-2 से हराकर 30वीं बार बुंदेसलीगा टाइटल अपने नाम किया। बायर्न के लिए जेफ्रे गोवेलू, सर्ज ग्नेब्री, जोशुआ किमिच, किंग्सले कोमान और रॉबर्त लेवानदॉस्की ने गोल दागे। यह लेवानदॉस्की का 2020/21 बुंदेसलीगा सीजन में 41वां गोल रहा। उन्होंने इस मामले में गर्ड मुलर के 49 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गर्ड ने 1971/72 सीजन में 40 गोल दागे थे। हालांकि, बायर्न के लिए ऑल टाइम गोल स्कोरिंग के मामले में लेवानदॉस्की दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 277 गोल हैं। जबकि, गर्ड ने इस क्लब के लिए 365 गोल दागे थे। वहीं, एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने के अवॉर्ड के मामले में लेवानदॉस्की गर्ड से बस एक कदम दूर हैं। गर्ड ने 7 बार सीजन हाई स्कोरर का अवॉर्ड पाया था। जबकि, लेवानदॉस्की के नाम 6 अवॉर्ड हैं।
बायर्न म्यूनिख 30वीं बार बनी चैंपियन; लेवानदॉस्की ने गर्ड मुलर का रिकॉर्ड तोड़ा
मई 23, 2021
Tags
