Type Here to Get Search Results !

फैमिली मैन 2 की रिलीज रोकने राज्य सभा सांसद वाइको ने लिखा प्रकाश जावड़ेकर को खत

मुंबई। मनोज बाजपेयी की अपकमिंग वेबसीरीज फैमिली मैन 2 रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। राज्य सभा सांसद वाइको ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चिट्‌ठी लिखकर इस पर बैन लगाने की मांग की है। वाइको का कहना है कि इसके ट्रेलर में तमिलियन्स का अपमान किया गया है। गौरतलब है कि यह वेबसीरीज 4 जून को स्ट्रीम होने वाली है।

वाइको ने अपने खत में लिखा है- फैमिली मैन 2 के ट्रेलर में तमिलियन्स को एक आतंकवादी और आईएसआई एजेंट के तौर पर दिखा गया है, जिनका पाकिस्तान से कनेक्शन है। इसके अलावा तमिल एलम वॉरियर्स के सैक्रिफाइज को आतंकवादी गतिविधियों के तौर पर गलत ढंग से दिखाया है। तमिल एक्ट्रेस समांथा को पाकिस्तानी कनेक्शन वाली आतंकवादी दिखाया गया है। इससे तमिलियन्स की संस्कृति और भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए तमिल लोगों ने इस सीरीज के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। वाइको आगे लिखते हैं- हालांकि ये एक अपील है कि फैमिली मैन 2 के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द से जल्द कोई एक्शन ले और इसके OTT रिलीज पर रोक लगाई जाए। अन्यथा तमिलनाडु के लोग इसके खिलाफ गंभीर रूप से विरोध करेंगे और सरकार को इसका सामना करना होगा।