Type Here to Get Search Results !

न्यूट्रल वैन्यू पर पहला टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया

साउथैम्पटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह भारत के 89 साल के टेस्ट इतिहास में पहला मौका है जब टीम किसी न्यूट्रल वैन्यू पर मैच खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब तक 6 टेस्ट मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेल चुकी है। न्यूट्रल वैन्यू पर मैच का मतलब ऐसे मुकाबले से है जिनमें उस देश की टीम नहीं खेल रही होती है जहां वह मैच होता है।

टेस्ट क्रिकेट में मल्टीनेशनल टूर्नामेंट न के बराबर होते हैं। यानी ऐसे टूर्नामेंट नहीं होते जिसमें एक देश में कई देश की टीमें जाकर खेलें। लिहाजा इस फॉर्मेट में न्यूट्रल वैन्यू पर मैच खेलने की नौबत भी कम आती है। इसलिए अब 1877 से अब तक 144 सालों में खेले गए कुल 2421 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 46 टेस्ट न्यूट्रल वैन्यू पर खेले गए। यानी सिर्फ 1.9% टेस्ट मैच ही ऐसे हुए हैं जिसमें होस्ट कंट्री ने हिस्सा नहीं लिया।