Type Here to Get Search Results !

मिताली, हरमनप्रीत और मंधाना समेत 21 खिलाड़ियों को टीके का पहला डोज लगा

मुंबई। इंग्लैंड टूर पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। गुरुवार को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चुनी गईं 21 खिलाड़ियों को टीक लगा दिया गया। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब इनके दूसरे डोज की व्यवस्था इंग्लैंड में ही कर रहा है। महिला टीम के साथ-साथ पुरुष टीम भी 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी मुंबई में क्वारैंटाइन हैं। BCCI के सूत्रों ने बताया कि इंग्लैंड दौरे के लिए जा रहे सभी खिलाड़ियों को टीका लग चुका है। सभी महिला खिलाड़ियों को कोवीशील्ड लगाया गया है। इससे इंग्लैंड में दूसरा डोज मिलने में आसानी होगी। बोर्ड ने इसके लिए UK हेल्थ डिपार्टमेंट से बात कर ली है।