Type Here to Get Search Results !

विवेक दाहिया का खुलासा- टीवी एक्टर का टैग मिटाने सारे प्रोजेक्ट छोड़े, दो साल से घर बैठा हूं

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। लेकिन, टीवी ऐक्टर होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि टीवी एक्टर का टैग मिटाने के लिए सारे प्रोजेक्ट छोड़ दिए हैं और अब दो साल से घर बैठा हूं।

विवेक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मैं पिछले एक साल से रिजेक्शन का सामना कर रहा हूं और जब से मैंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना शुरू किया है, तब से मैं बहुत सारी रियलिटी का सामना कर रहा हूं। लोग सुनते ही रिजेक्ट कर देते हैं कि यह एक टीवी एक्टर है। मैंने बहुत ऑडिशन्स दिए हैं लेकिन टीवी एक्टर के टैग की वजह से मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है। कई बार आपको प्रोडक्शन हाउस से सुनने को मिलता है कि 'आपने अच्छा ऑडिशन दिया है लेकिन आपका चेहरा ऑडियंस के लिए फ्रेश नहीं है।' पब्लिक आपको टीवी पर मुफ्त में देखती है, तो वे आपको पैसे खर्च करके बड़े पर्दे पर क्यों देखना चाहेंगे?' जब मुझे इन सब कारणों से रिजेक्ट किया जाता है तो मुझे बहुत गुस्सा आता है।"