मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भारत के लिए हाल ही में चलाए फंडरेजर के जरिए 22 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस बात की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। प्रियंका-निक ने गिव इंडिया के साथ मिलकर यह रकम जुटाई थी ताकि देश को कोविड 19 से जूझने में मदद मिल सके। अब दोंनो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने लोगों से इस पेंडेमिक के बीच भूख और कुपोषण से लड़ रहे लोगों की मदद करने की अपील की है। प्रियंका और निक ने बताया कि अब गिव इंडिया फंडरेजर म्युनिसिपल वार्डस, म्युनिसिपल स्टाफ, अनाथालय, जरूरतमंद बुजुर्ग, पेशेंट्स, दैनिक मजदूर, प्रवासी श्रमिक और अन्य लोगों को पका हुआ भोजन और सूखा राशन देने में मदद करेगा।
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इंडिया के सपोर्ट के लिए बढ़ाया हाथ
मई 28, 2021
