Type Here to Get Search Results !

सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर 'राधे' का चौथा गाना 'जूम जूम' हुआ रिलीज

मुंबई। सलमान खान और दिशा पाटनी स्टारर 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का चौथा गाना 'जूम जूम' रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स और सलमान खान ने खुद भी इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। सलमान ने इसके कैप्शन में लिखा, " जूम जूम के लिए यह सही समय नहीं है। इसलिए घर पर 'जूम जूम' देखें। प्लीज सुरक्षित रहें।" इस रोमांटिक नंबर में सलमान और दिशा के शानदार डांस मूव्स और केमिस्ट्री देखने लायक है। ऐश किंग और इयूलिया वंतूर की आवाज वाले गाने 'जूम जूम' को साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। वहीं गाने को सीजर गोंसाल्वेस ने कोरियोग्राफ किया है। यह गाना भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 'जूम जूम' से पहले फिल्म के बाकी तीन गाने 'सीटी मार', 'दिल दे दिया' और टाइटल ट्रैक 'राधे' सामने आ चुके हैं। इन तीन गानों से पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। अब फैंस को सिर्फ फिल्म रिलीज होने का इंतजार है।