Type Here to Get Search Results !

जूनियर एनटीआर भी कोरोना पॉजिटिव,

मुंबई। तेलुगु फिल्मों के एक्टर जूनियर एनटीआर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जूनियर एनटीआर और उनका परिवार फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

जूनियर एनटीआर ने पोस्ट में लिखा- मेरा Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे परिवार और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हम डॉक्टरों की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हों वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। सुरक्षित रहें।