Type Here to Get Search Results !

कोरोना पर जीत की तैयारी:विराट ने वैक्सीन का पहला डोज लिया

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। विराट ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। विराट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- आप लोग भी जरूर लगवाएं।

विराट समेत अब तक इंग्लैंड टूर पर जाने वाले 4 खिलाड़ियों ने वैक्सीन लगवा ली है। उनसे पहले भारतीय टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और ईशांत शर्मा ने भी पहला डोज लिया था। वहीं शिखर धवन ने भी वैक्सीन लगवा ली है। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों में कोरोना के खिलाफ जंग में देश के बाकी लोगों की हौसलाअफजाई भी कर रहे हैं। 3 दिन पहले उन्होंने लोगों की मदद के लिए एक फंड रेजिंग कैम्पेन ''इन दिस टुगेदर'' (In This Together) की शुरुआत की थी। इस कैम्पेन के जरिए विराट और अनुष्का क्राउड फंडिंग की मदद से 7 करोड़ रुपए जुटा रहे हैं। दोनों ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए हैं।

Tags