Type Here to Get Search Results !

BCCI ने कप्तान हरमनप्रीत, मंधाना और शेफाली समेत 5 क्रिकेटर्स को मंजूरी दी

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले पहले द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए भारत की 5 महिला खिलाड़ियों को मंजूरी मिल गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया। द हंड्रेड टूर्नामेंट में एक मैच 100 बॉल का होगा। इसकी शुरुआत 21 जुलाई से होगी।

इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें होंगी। इसमें ट्रेंट रॉकेट्स, ओवल इन्विन्सिबल्स, साउदर्न ब्रेव, मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स, बर्मिंघम फीनिक्स, वेल्श फायर और लंदन स्पिरिट शामिल हैं। हरमनप्रीत मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स और स्मृति साउदर्न ब्रेव से खेलती नजर आएंगी। वहीं, शेफाली बर्मिंघम की टीम में शामिल की गई हैं।

शेफाली को सोमवार को ही BCCI से मंजूरी मिली। जबकि, बाकी 4 को पहले ही मंजूरी मिल गई थी। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि शेफाली को इससे काफी फायदा होगा। उन्हें बर्मिंघम के कोच बेन सॉयर के अंदर खेलने का मौका मिलेगा। शेफाली बिग बैश में भी सॉयर के अंदर खेल चुकी हैं। इससे उन्हें एक्सपीरियंस मिलेगा और टीम इंडिया को भी मजबूती मिलेगी।

Tags