Type Here to Get Search Results !

नौतपा में पांचवे दिन दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश, बारिश होने से मौसम में घुली ठंडक, तेज गर्मी से मिली राहत

सागर। नौपता में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तपती गर्मी से राहत के लिए लोग पंखे, कूलर आदि का सहारा ले रहे है लेकिन गर्मी के रौद्र रुप के आगे यह उपकरण भी बौने साबित हो रहे थे। नौतपा की तपन में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत की सांस दिलाई। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। दोपहर से बादलों का आगमन शुरू हो गया था। शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। शाम तक रूक-रूककर बारिश का दौरा जारी रहा। बारिश होने के चलते जिले भर में खरीदी केन्द्रों में खुले में रखा हुआ आनाज गीला हो गया। जिससे काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने संबंधी अलर्ट जारी किया गया है।  विभाग द्वारा जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक सोमवार को भी जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सागर सहित जिले के आसपास के क्षेत्रों में अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया।  जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिसे  वहीं न्यूनतम तापमान 28.3 डिसे सामान्य से 1 डिसे अधिक दर्ज किया गया। मौसम में सुबह-शाम 55-93 प्रतिशत तो वहीं बारिश 11.8 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट अनुसार सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कही-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।