रायसेन। रविवार को दोपहर बाद 3:00 बजे के लगभग अचानक आसमान में बरसाती बादल छा गए देखते ही देखते तेज हवा आंधी का दौर शुरू हो गया और इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई इस दौरान इतनी तेज गति से हवा और आंधी क्षेत्र में चली जिससे बड़े-बड़े पेड़ धराशाई हो गए वहीं कई घरों के टीन टप्पर उड़ गए अचानक तेज हवा आंधी देखकर लोग भी अचरज में पड़ गए इसके साथ ही जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। तेज हवा आंधी में कई स्थानों पर बिजली के खंबे टूट गए कई जगह ट्रांसफार्मर भी गिर गए कई पेड़ों की धनिया तेज हवा आंधी के कारण नीचे जमीन पर गिर गई फलदार वृक्ष हम भी जमीन पर तेज हवा होने के कारण बच गए कुल मिलाकर नौतपा के दौरान प्री मानसून ने क्षेत्र में दस्तक दे दी है हालांकि अभी क्षेत्र में मानसून आने में 15 दिन का समय है मौसम विभाग के अनुसार आगामी 15 जून से मानसून सक्रिय होगा और बारिश भी होना शुरू हो जाएगी 2 दिन से लगातार जिले में तेज हवा आंधी का दौर चल रहा है इसके साथ ही तेज बारिश भी हो रही है।
रायसेन जिले के तहत आने वाली तहसील गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा, बरेली , बाड़ी, सुल्तानपुर, गोहरगंज, सांची आदि सभी क्षेत्रों में रविवार को तेज हवा आंधी के साथ जोरदार बारिश से नौतपा की गर्मी की तपन से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिली है परंतु प्री मानसून की बारिश लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है क्योंकि अभी नौतपा का दौर चल रहा है ऐसे में भपका निकलने का अंदेशा ज्यादा बन गया है जिससे लोग बीमार भी पड़ सकते हैं कुल मिलाकर अभी बेमौसम बारिश हो रही है।


