Type Here to Get Search Results !

कोरोना नियंत्रण के लिए जन-प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण - मंत्री सिलावट

भोपाल। इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कोरोना नियंत्रण के लिए क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ इंदौर में बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनायी गई रणनीति के तहत हमें 31 मई तक सख़्ती से जनता कर्फ्यू का पालन करना है। घर-घर जाकर हो रहे सर्वे में सहयोग करना है और संदिग्ध मरीज़ों को कोविड केयर सेंटर पहुँचाना है। इस कार्य में जन-प्रतिनिधियों और वार्ड वार गठित आपदा प्रबंधन समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। 

मंत्री श्री सिलावट ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-दो, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-पाँच की समितियों की बैठक में भाग लिया।

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा की आने वाले 8 दिनों में हमें संयम, धैर्य का परिचय देना है और सर्वे, सैंपलिंग से कोरोना के बचे हुए मरीजों की पहचान कर कोविड केयर सेंटर और आवश्यक होने पर हॉस्पिटल में एडमिट कराना है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जाये और नये लोगों से संक्रमण को दूर रखा जा सके। इसमें जन-प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की सबसे अहम भूमिका है। अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहें, लोगों के साथ फोन और सोशल सिस्टम से संपर्क में रहे। 

बैठक में संबंधित विधायकगण श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रमेश मेंदोला और श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री गौरव रणदिवे तथा श्री जीतू जिराती सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।