ओरछा (निवाड़ी)। नगर में कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर में विगत दिनों से हो रही लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए संक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद ओरछा द्वारा नगर के हर गली मोहल्ले को सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी तारतम्य सोमवार को नगर परिषद ओरछा के प्रशासक डिप्टी कलेक्टर कुशल सिंह गौतम एंव सीएमओ प्रताप सिंह खेंगर के द्वारा कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्तियों के घर घर जाकर उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी कुशलक्षेम पूँछा एंव ओरछा के सार्वजनिक स्थानों कण्टेनमेण्ट जॉन एवं कुछ वॉर्डों में उपस्थित रहकर सेनेटाइज कराया इसके साथ ही घर घर जाकर निरीक्षण के दौरान कोरोना मरीज रीतेश यादव, रवि रावत, सुरेन्द्र नामदेव, महिपाल अहिरवार ने बताया की वह सभी स्वस्थ महसूस कर रहे हैं उन्हें कोई परेशानी नहीं है। कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को लेकर नगर में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान भी निरन्तर जारी है इसके साथ ही लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बेवजह घूमने से रोकने के लिए भी निरन्तर रोको टोको अभियान चलाकर लोगों को घरों में रहकर संक्रमण की चैन को तोड़ने ले लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए तमाम प्रयास किए जा रहे है।
