Type Here to Get Search Results !

कोरोना से संक्रमित हो गई थीं भारती की मां कमला सिंह

मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में रियलिटी शो 'डांस दीवाने' का मदर्स डे स्पेशल एपिसोड शूट किया। इस दौरान कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर भारती काफी भावुक हो गईं। उनकी मां कमला सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित थीं, जो अब रिकवर हो चुकी हैं। शूटिंग के दौरान जब भारती अपनी मां को याद कर इमोशनल हुईं तो टीम ने दोनों की वीडियो कॉल के जरिए बात करा दी। भारती की मां ने बताया कि उनकी हालत के बारे में जानकर भारती रो पड़ी थीं। कमला सिंह ने बताया, "जब मैं बीमार थी, तब भारती ने मेरा ऐसे ख्याल रखा, जैसे वह मेरी मां हो। उसने मुझे प्रेरित किया। मुझे मजबूत बनाया और मुझे सकारात्मक रहने के लिए कहा। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि वह मेरी स्थिति के बारे में सुनकर रो पड़ी थी। मुझे हैरत हुई कि मेरी इतनी जिंदादिल बेटी भी रोने लग गई। वह बहुत नेकदिल है। महामारी में वह इतने प्रियजनों को भोजन भेज रही है और लगभग डब्बे वाली बन गई है।"