Type Here to Get Search Results !

फिल्मों से दूर होकर 10 साल से खेती कर रही हैं जूही चावला

मुंबई। जूही चावला का जिक्र आते ही उनका खिलखिलाता चेहरा आंखों के सामने आता है। वे आज भले ही फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं, मगर इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। यूं तो जूही ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए, लेकिन उनकी जिंदादिल कॉमेडी को फैन्स आज भी याद करते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि जूही फिल्मों से दूर होकर पिछले 10 साल से खेती कर रही हैं। हाल ही में जूही ने अपने फार्महाउस से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने फार्महाउस में बैठी नजर आ रही हैं।जूही ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, वाडा फार्म में मेरा नया ऑफिस! फुली एयरकंडिशंड और ऑक्सीजन से भरपूर। नए काऊशेड, स्टाफ क्वार्टर और फलों के पेड़ लगाने की प्लानिंग करते हुए। जूही ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रही हैं। वे वुमन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल के मुंबई संस्करण की ब्रांड एंबेस्डर हैं। जूही बताती हैं, "मैं अपने फार्म में सिर्फ ऑर्गेनिक फसलें ही उगाती हूं। वाडा (महाराष्ट्र) स्थित फार्महाउस पर मैं सब कुछ उगाती हूं। मैं एक किसान हूं।"