Type Here to Get Search Results !

पुलिस के हत्थे चढ़ा कंगना रनोट का पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े

मुंबई। कंगना रनोट के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को मुंबई पुलिस ने कर्नाटक स्थित उसके गांव से अरेस्ट कर लिया है। हेगड़े पर शादी का झांसा देकर एक ब्यूटीशियन के साथ रेप करने और अननैचुरल यौन संबंध बनाने के आरोप हैं। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि हेगड़े ने उससे 50 हजार रुपए लिए थे, जो अब तक वापस नहीं किए हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में कहा, "मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार को यहां आई थी और कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार करके ले गई है।"

30 साल की ब्यूटीशियन ने करीब 12 दिन पहले मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज किया था। ब्यूटीशियन ने अपने बयान में बताया कि 8 साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून में आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद रेप किया। दोस्त दिव्‍या कोटियान ने कहा था, 'आरोपी 9 साल से कंगना का पर्सनल बॉडीगार्ड है। अभी भी उनके लिए काम करता है। मेरी दोस्‍त से उसकी 8 साल की जान-पहचान है। दोनों का एक साल से अफेयर भी था। शादी के नाम पर उसने मेरी दोस्‍त को धोखा दिया और नाजायज संबंध बनाकर रखे। ज्‍यादातर टाइम वह शूट पर रहता था। मुंबई आने पर मेरी दोस्‍त के यहां ही रुकता था। गोली और ड्रग्‍स लेकर दोस्‍त के साथ अननैचुरल यौन संबंध भी बनाता था।'