मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का 14 जून को एक साल होने वाला है। इस बीच पिछले हफ्ते एनसीबी ने दिवंगत एक्टर के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी के बाद अब उनके हाउस हैल्प केशव और कुक नीरज को भी समन भेजा गया है। इन दोनों से एनसीबी ड्रग केस में कनेक्शन और सुशांत की मौत के मामले में फिर से पूछताछ करेगी। दोनों कथित तौर पर 8 महीने से एनसीबी की मुंबई यूनिट से भाग रहे थे और मुंबई के बाहर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केशव और नीरज दोनों अगस्त में ही अलग-अलग बॉलीवुड हस्तियों के घरों में काम करने के लिए मुंबई लौटे थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई जोनल यूनिट हैड समीर वानखेड़े ने सिद्धार्थ को हैदराबाद से अरेस्ट किए जाने के बाद विस्तार से बताया। सिद्धार्थ को एनसीबी ने दो दिन पहले हैदराबाद में सब-जोनल टीम की मदद से गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था, जिसके बाद उन्हें एसीएम कोर्ट में पेश किया गया था। समीर ने बताया कि सिद्धार्थ को दो दिन पहले 'क्राइम नंबर 7' के सिलसिले में इंटरसेप्ट किया गया था। उन्हें सिद्धार्थ की एक जून तक कस्टडी मिली है।
रूममेट सिद्धार्थ पिठानी के बाद हाउस हैल्प नीरज और कुक केशव को एनसीबी ने भेजा समन
मई 30, 2021
