Type Here to Get Search Results !

2019 की चैंपियन एश्ली बार्टी दूसरे राउंड में बीच मैच से रिटायर हुईं

पेरिस। वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ली बार्टी साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे राउंड में रिटायर होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बार्टी ने जब रिटायर होने का फैसला किया तब वे पोलैंड की मागदा लिनेट के खिलाफ मैच में 1-6, 2-2 से पीछे चल रही थीं। बार्टी ने रिटायर होने से पहले मेडिकल ट्रीटमेंट लिया। लेकिन, इससे कोई सुधार न होने पर उन्होंने रिटायर होने का फैसला कर लिया। पहले राउंड के मैच के दौरान भी वे कूल्हे की चोट से संघर्ष कर रही थीं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस चोट के कारण उन्हें कितने समय तक टेनिस से दूर रहना होगा।