मुंबई। हाल ही में टॉपलेस फोटो शेयर करने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आईं पोर्न स्टार डकोटा स्काई का निधन हो गया है। बुधवार को वे लॉस एंजिलिस स्थित अपने मोटरहोम में मृत पाई गईं। 27 साल की डकोटा का असली नाम लॉरेन काए स्कॉट था। उनकी मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डकोटा कैलिफोर्निया की रहने वाली थीं। करीब एक महीने पहले 4 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें काफी भला-बुरा कहा जा रहा था। फोटो में डकोटा पिछले साल अमेरिकी पुलिस द्वारा मारे गए जॉर्ज फ्लॉयड की फोटो के सामने टॉपलेस पोज देती नजर आ रही थी। उनकी इस हरकत से नाराज सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी थी।
घर में मृत मिली पोर्न स्टार, सोशल मीडिया पर टॉपलेस फोटो शेयर कर विवादों में घिर गई थीं 27 साल डकोटा स्काई
जून 12, 2021
0
