Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधनी में 300 बिस्तरों वाले कोविड-19 सेंटर का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सीहोर जिले के बुधनी में 300 बिस्तरों वाले अस्थाई कोविड सेंटर का उद्घाटन किया। श्री चौहान ने कहा कि हम तो यही प्रार्थना करते हैं कि इस अस्पताल में किसी को आने की जरूरत न पड़े और कोरोना की तीसरी लहर ही न आए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए सभी को मास्क लगाना होगा, दो गज की दूरी का पालन करना होगा और कोविड का टीका लगवाना जरुरी है। फिर भी अगर संकट आए उसके लिए हमें तैयारी रखना है, इसके लिए ही यह अस्पताल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम लगभग 80 हजार टेस्ट रोज कर रहे हैं, जिसमें 1500 से ज्यादा टेस्ट सीहोर में प्रतिदिन किए जा रहे हैं। कोरोना नियंत्रण की स्थिति में हैं लेकिन असावधान नहीं होना है। असावधानी के कारण ही कोरोना की दूसरी लहराई आई यदि अब भी सीख नही ली तो गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मैनेजमेंट क्राइसिस ग्रुप और जनता को जिम्मेदारी सौंपी, उसी का परिणाम है कि हम कोरोना पर नियंत्रण कर सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिले से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की व्यवस्था को देश में कोरोना से लड़ने के लिए मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। सरकार लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करेगी, तुरंत मरीज की पहचान होने से जल्द इलाज होगा। इससे हम कोरोना को जल्द खत्म कर पाएँगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किल कोरोना अभियान चलता रहेगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप कोराना से बचाव के लिए  जनता को जागरूक करेगा। भीड़ नहीं लगाना है, टीका लगवाना है, मास्क लगाना है, दूरी बनाकर रखना है, लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.