कलेक्टर, एसपी ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा
सागर। जिले के गढ़ाकोटा की जीवनी दायनी सुनार नदी अचानक उफान पर आ गई।जिसके चलते 4 बच्चे बीच नदी में फस गए।बच्चों के अचानक नदी में फसने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने मोर्चा सभालते हुए उन्हें सुरक्षित कराया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में भाजपा नेता अभिषेक भार्गव लगातार मामले पर नजर रखे रहे।जानकारी लगने के बाद कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह मौके पर पहुंचे।
गुरुवार दोपहर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सुनार नदी में अचानक पानी का लेबल बढ़ गया।जिसके कारण राजेन्द्र पिता रतन पटेल( 13) ,दुर्गेश मोहन रजक( 15) ,कृष्ण कुमार पिता भगवान सींग लोधी (15) ,आनंद पिता रतन पटेल (10) बीच नदी में फंस गए। जब इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को लगी उसके बाद तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना की गई।इसके बाद एएसपी,एसडीओ पी,एसडीएम रहली ,गढाकोटा तहसीलदार सहित अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद गोताखोरो की मदद ली गई।लेकिन गोताखोरों के लिए भी कई बार पानी के तेज बहाव ने परेशान किया पानी के बहाव के चलते गोताखोर सफल नही हो पाये।फिर सागर की बाढ़ नियंत्रण टीम ने मोर्चा संभाला। दो घंटे कि मशक्कत के बाद बच्चो को टीम ने सुरक्षित निकाला। इसके बाद बच्चों को 108 एमबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया ।जानकारी लगते ही भाजपा नेता अभिषेक भार्गव भी मौके पर पहुंचे। ओर अपनी टीम के साथ बच्चो के बचाव कार्य मे जुट गये।बता दें कि बुधवार गुरुवार की रात प्री मानसून की बारिश हुई थी गुरुवार की सुबह जब बच्चे सुनार नदी के आसपास थे ।तभी अचानक पानी का तेज आने से यह फंस गए । गढ़ाकोटा से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित रनगुंवा गाँव के है। जानकारी के बाद कलेक्टर दीपक सिंह , एसपी अतुल सिंह बच्चो से मिलने पहुंचे।उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई भी की।


