Type Here to Get Search Results !

ऋषभ पंत के 94 बॉल पर नाबाद 121 रन

नई दिल्ली। टीम इंडिया को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है। इसकी तैयारी को लेकर विराट कोहली की टीम 11 जून से 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। सभी खिलाड़ी 2 टीम में बंटकर आपस में यह मैच खेल रहे हैं। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 94 बॉल पर नाबाद 121 रन की पारी खेली।

इनके अलावा ओपनर शुभमन गिल ने 135 बॉल पर 85 रन की पारी खेली। बॉलिंग में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का जलवा रहा। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। BCCI ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। BCCI ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली अजिंक्य रहाणे को बॉलिंग करते दिख रहे। वीडियो आधा ही दिखाते हुए BCCI ने फैंस से पूछा कि बताएं रहाणे ने क्या किया? इसमें स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेला, डिफेंस किया या LBW हुए।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.